top of page

हम उन्हें शिक्षित बनायेंगे

  • Nov 19, 2017
  • 1 min read

वो पढ़ेंगे और हम उन्हें पढ़ायेंगे , साक्षर नहीं , हम उन्हें शिक्षित बनायेंगे , पहुँच न सकी रौशनी जिन गलियों में , वहां शिक्षा की अलख जलायेंगे , वो देख रहे सपने जो हम उन्हें साकार बनायेंगे , अंधकारमय बचपन को हम प्रकाश में लायेंगे , परिश्रम से होता सब कुछ संभव , यह विश्वास करायेंगे |

वो पढ़ेंगे और हम उन्हें पढ़ायेंगे , साक्षर नहीं , हम उन्हें शिक्षित बनायेंगे , बुरा है फरेब , हिंसा , हत्या का मार्ग हम उन्हें बतायेंगे , खेल , फिल्म और कहानियों के द्वारा हम नैतिकता का पाठ पढ़ायेंगे , बन जायेंगे , वो जो बनना चाहेंगे , लेकिन हम तो उन्हें एक अच्छा इंसान बनायेंगे |

वो पढ़ेंगे और हम उन्हें पढ़ायेंगे , साक्षर नहीं , हम उन्हें शिक्षित बनायेंगे , छिपा हुआ है जो जानवर हममें , शिक्षा की तलवार से उन्हें मार गिरायेंगे , एक-दुसरे की सेवा कर हम मानव कहलायेंगे |

वो पढ़ेंगे और हम उन्हें पढ़ायेंगे , साक्षर नहीं , हम उन्हें शिक्षित बनायेंगे , भूल कर वो अपनी गरीबी , विद्यालय में पढ़ने जायेंगे , कुछ बनेंगे कलाम , तो कुछ विक्रम बत्रा बन कर सीमा पर दुश्मन से लड़ने जायेंगे, अनेकता में एकता का हम सब गीत गायेंगे , वो पढ़ेंगे और हम उन्हें पायेंगे, साक्षर नहीं , हम उन्हें शिक्षित बनायेंगे ।


 
 
 

Comments


Featured Posts
Recent Posts
Archive
Search By Tags
Follow Us
  • Facebook Basic Square
  • Twitter Basic Square
  • Google+ Basic Square
bottom of page